द देवरिया न्यूज़/नई दिल्ली : विदेशी धरती पर भी भारतीय गैंगस्टर्स की गैंगवार तेज हो गई है। दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार्टर्ड अकाउंटेंट और हैंडलर जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर ली है।
सूत्रों के मुताबिक, सिप्पा दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में लोगों को धमकियां देता था। साथ ही उसने जर्मनी में गोदारा के एक साथी की हत्या कराने की कोशिश की थी। इसी बदले के तहत उसकी हत्या करवाई गई। हत्या के बाद अपराधियों ने एक भीषण फोटो भी खींची, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
पोस्ट में क्या लिखा गया?
गैंग से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया—
“आज दुबई में लॉरेंस के जोरा सिद्धू (सिप्पा) को गला रेतकर मार दिया। यह काम हमने करवाया है। जो दुबई को सुरक्षित समझते हैं, समझ लें कि दुश्मन कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।”
इस पोस्ट में रोहित गोदारा के साथ गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सरन डेलाना और विक्की पहलवान का भी नाम शामिल है।
दुबई पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की
दुबई पुलिस की ओर से इस कथित हत्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, दुबई जैसे हाई-टेक सर्विलांस वाले शहर में ऐसी वारदात असामान्य मानी जाती है।
बुकियों और कॉल सेंटर माफिया पर बढ़ेगी आफत
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंगों के बीच यह दुश्मनी विदेश में बसे भारतीय बुकियों और कॉल सेंटर माफिया के लिए खतरा बढ़ाएगी। पहले ये लोग सिर्फ एक गैंग को ‘प्रोटेक्शन मनी’ देते थे, लेकिन अब दोनों गैंग वसूली कर सकते हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका में फॉल 2026 इनटेक के लिए बढ़ी दिलचस्पी, आवेदन प्रक्रिया 2025 से ही शुरू—स्टूडेंट्स अभी करें तैयारी
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































