Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

KBC 17 के सेट पर इमरजेंसी, अमिताभ बच्चन ने रोका शूट; एक दिन में किए तीन एपिसोड रिकॉर्ड

Published on: December 18, 2025
Emergency on the set of KBC 17

द देवरिया न्यूज़,मुंबई। टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट पर हाल ही एक इमरजेंसी की स्थिति बन गई, जिसके चलते शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने तुरंत शूटिंग रोक दी और प्रोडक्शन टीम से बात कर इसे पोस्टपोन करवा दिया। 83 वर्षीय मेगास्टार अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए जाने जाते हैं और सुबह 8 बजे से आधी रात तक काम करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा।

सेट पर मौजूद एक कंटेस्टेंट के पति की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह अपनी पत्नी के साथ शो में आए थे। हालात को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने बिना देर किए शूट रोकने का फैसला किया। इसके बाद बिग बी ने मेकर्स से कहा कि जरूरत पड़ी तो वह एक ही दिन में तीन एपिसोड शूट करने के लिए भी तैयार हैं

बिग बी ने खुद बताई पूरी घटना

अमिताभ बच्चन ने इस घटना का जिक्र 16 दिसंबर को अपने ब्लॉग में किया। उन्होंने लिखा,
“एक एपिसोड के दौरान जैसे ही कंटेस्टेंट हॉट सीट पर पहुंची, मैंने शूटिंग रोक दी क्योंकि उनके पति की तबीयत खराब हो गई थी। बाद में वह ठीक हो गए, लेकिन मुझे लगा कि ऐसी स्थिति में पत्नी के साथ खेल जारी रखना नैतिक रूप से सही नहीं होगा। इससे उसके मन पर असर पड़ेगा और वह खेल पर ध्यान नहीं दे पाएगी।”

बोले— जरूरत पड़ी तो एक्स्ट्रा काम भी करूंगा

बिग बी ने आगे लिखा,
“मैंने प्रोडक्शन टीम से कहा कि मैं किसी और दिन शूटिंग कर लूंगा। कंटेस्टेंट के पति को ठीक होने का समय देना जरूरी है। अगर ब्रॉडकास्ट की मजबूरियों के कारण मुझे रोज दो की जगह तीन एपिसोड शूट करने पड़ें या एक्स्ट्रा काम करना पड़े, तो मैं वो भी कर लूंगा।”

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने वादा निभाते हुए एक ही दिन में ‘केबीसी 17’ के तीन एपिसोड शूट किए।

2000 से केबीसी का चेहरा हैं अमिताभ

गौरतलब है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और तब से अमिताभ बच्चन ही इस शो का चेहरा बने हुए हैं। साल 2007 में उनकी तबीयत खराब होने के कारण तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था, लेकिन रेटिंग गिरने के बाद चौथे सीजन से अमिताभ ने दोबारा शो में वापसी की और तब से लगातार इसे होस्ट कर रहे हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। साथ ही ‘कल्कि 2’ को लेकर भी उनके नाम की चर्चा जोरों पर है। एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक महान कलाकार ही नहीं, बल्कि संवेदनशील और जिम्मेदार इंसान भी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply