Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

हाटा में तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

Published on: September 15, 2025
Drowning in the pond in Hata
द देवरिया न्यूज़  हाटा कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। करमहां नगर के रहने वाले 14 वर्षीय अंश कुमार की रविवार दोपहर तालाब में डूबने से मौत हो गई। अंश अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए पास के एक तालाब गया था, जहां गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर तुरंत मदद की और उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाटा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक अंश कुमार नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 3 में रहते थे और ब्रह्मानंद प्रसाद के बड़े पुत्र थे। वह हाटा के एक निजी विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़े : करंट लगने से महिला की मौत, दरवाजे में दौड़ रहा था बिजली का करंट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “हाटा में तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने”

Leave a Reply