Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: कंचनपुर पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रकों से एक हजार लीटर डीजल चोरी, सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद

Published on: September 19, 2025
Deoria Kanchanpur Petrol Pump
द देवरिया न्यूज़ ,तरकुलवा (देवरिया): कंचनपुर स्थित एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दो ट्रकों से करीब 1,000 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चोरी की यह घटना पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो लोग एक जर्किन में डीजल ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना से इलाके में ट्रक मालिकों में रोष है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विश्वकर्मा पूजा के बाद खड़े थे ट्रक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बंजरिया निवासी दीपक गुप्ता के पास दो ट्रक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के बाद उनके दोनों ट्रक, एक कंचनपुर के ट्रक और एक वाराणसी के ट्रक को कंचनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा किया गया था।
रात के अंधेरे में चोरों ने उनके एक ट्रक और वाराणसी के एक अन्य ट्रक की टंकियों के ढक्कन तोड़कर डीजल निकाल लिया। अनुमान के अनुसार, चोरों ने लगभग 1,000 लीटर डीजल की चोरी की।
सुरक्षित रहे दो ट्रक
दीपक गुप्ता ने यह भी बताया कि दो अन्य ट्रकों से चोर डीजल चोरी नहीं कर पाए। एक ट्रक की टंकी की ढक्कन पर वेल्डिंग की गई थी, जिससे उसे खोलना संभव नहीं हो सका, जबकि दूसरा ट्रक पेट्रोल पंप ऑफिस के सामने खड़ा था, जिससे चोरों को जोखिम महसूस हुआ और वे उसे छोड़कर चले गए।
सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध
चोरी की वारदात के बाद पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो लोग जर्किन में डीजल ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस जांच में जुटी
इस मामले को लेकर पीड़ित ट्रक मालिकों ने थाने में तहरीर दी है। तरकुलवा थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि,
“डीजल चोरी की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।”
लगातार हो रही वारदातें, पुलिस पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों और ट्रक मालिकों का कहना है कि पिछले एक महीने में कई बार इस तरह की डीजल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और ट्रक मालिकों को हर रोज भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़े : शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, नवजात को बंधे पर छोड़ने का दबाव; आरोपी हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply