द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के सहोदर पट्टी-चकदेईया पुल के पास बुधवार दोपहर गंडक नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 25 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पर केवल हल्के कपड़े थे और उसकी जेब से कोई पहचान पत्र या अन्य वस्तु बरामद नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव काफी दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, तो कुछ हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति शव की पहचान कर सकता है, तो नजदीकी थाने में जानकारी दें।
इसे भी पढ़े : देवरिया मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण को मिली रफ्तार, जमीन विवाद सुलझा
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया गंडक नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी”