Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में घना कोहरा और शीतलहर का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त; स्कूलों का समय बदला

Published on: December 19, 2025
Dense fog and cold wave in Deoria

द देवरिया न्यूज़,देवरिया। जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले तिन दिनों से पड़ रहे घने कोहरे और शीतलहर ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार सुबह जिले के कई इलाकों में दृश्यता लगभग शून्य मीटर तक सिमट गई, जिससे पूरा जनपद कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया।

मौसम विभाग के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। विभाग ने अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यातायात व्यवस्था पर गहरा असर

घने कोहरे का सबसे अधिक असर सड़क यातायात पर देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और प्रमुख संपर्क सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को फॉग लाइट, डिपर और इंडिकेटर के सहारे सफर करना पड़ा। कई स्थानों पर दृश्यता इतनी कम थी कि सामने चल रहा वाहन भी मुश्किल से दिखाई दे रहा था। दुर्घटनाओं की आशंका के चलते कई वाहन चालकों ने सड़क किनारे वाहन रोक दिए, जिससे जाम की स्थिति भी बनी।

बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीण इलाकों में हालात और गंभीर रहे, जहां कच्ची सड़कों पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण आवागमन लगभग ठप हो गया।

रेल यातायात भी प्रभावित

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। देवरिया होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें 5 से 10 घंटे की देरी से संचालित हुईं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां ठंड और कोहरे के बीच लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान नजर आए।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

स्कूलों का समय बदला

बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब जिले के स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बंद होंगे, ताकि बच्चों को ठंड से राहत मिल सके।


इसे भी पढ़ें : इमरान खान के बेटों ने जताया पिता की जान को खतरा, बोले—शायद अब कभी न मिल पाएं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply