द देवरिया न्यूज़ , प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। ( सज्जाद पप्पू )
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में गुंडागर्दी और माफियाराज चरम पर था। हर जिले में एक माफिया को संरक्षण दिया जाता था और विकास का धन लूटा जाता था। सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा, “सपा शासन में गरीबों के लिए आने वाली योजनाओं के पैसे पर डाका डाला गया। हर जनपद में एक माफिया पाल रखा गया था।” उन्होंने कहा कि आज जो लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वे देश की 140 करोड़ जनता का अपमान कर रहे हैं।
“इंडिया गठबंधन भारत विरोधी”
योगी ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ को “भारत विरोधी गठबंधन” बताते हुए कहा कि यह संविधान और देश की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस और सपा के शासन में दंगे भड़काए गए, बहुसंख्यकों पर अत्याचार हुए और हिंदुओं को पलायन पर मजबूर किया गया।” मुख्यमंत्री ने हाल ही में आई दंगों पर आंशिक रिपोर्ट को चौंकाने वाला बताया।
बिना भेदभाव के हो रहा है विकास
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। “छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। पीएम आवास योजना में प्रतापगढ़ सबसे आगे है,” उन्होंने कहा।
“राजनीतिक मर्यादा तार-तार कर रही कांग्रेस”
बिना नाम लिए सीएम ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलकर कांग्रेस देश की जनता की भावनाओं को आहत कर रही है।
हर मंडल में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मेरठ में मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का सत्र शुरू हो गया है। आने वाले समय में हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को मंच मिल सके।
साढ़े पांच अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ में करीब 550 करोड़ रुपये की 50 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें सड़कें, स्कूल, पुलिस भवन, ड्रेनेज, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मंदिर पर्यटन कार्य और खेल सुविधाएं शामिल हैं।
प्रमुख परियोजनाएं – प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र:
लालगंज-मंझनपुर-मऊ मार्ग चौड़ीकरण – ₹36.80 करोड़
उड़ैयाडीह-पृथ्वीगंज मार्ग – ₹12.34 करोड़
पुलिस लाइन में साइबर थाना निर्माण – ₹3.39 करोड़
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय, सदर – ₹25.42 करोड़
संडवा चंद्रिका मंदिर पर्यटन विकास – ₹74.62 लाख
यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल विकास – ₹49.73 लाख
अंतू अग्निशमन केंद्र (दो यूनिट) – ₹13.92 करोड़
पुलिस लाइन ट्रांजिट हॉस्टल – ₹5.82 करोड़
कौशांबी संसदीय क्षेत्र:
लालगंज-मंझनमऊ दो लेन मार्ग – ₹15.85 करोड़
ताजपुरलरू-बनकटिया संपर्क मार्ग – ₹1.90 करोड़
राम वनगमन मार्ग चौड़ीकरण – ₹16.22 करोड़
उपनिबंधक कार्यालय कुंडा – ₹2.28 करोड़
दर्जनों ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण
इसे भी पढ़े : देवरिया मेडिकल कॉलेज में नहीं उपलब्ध कई विशेष जांच सुविधाएं, मरीजों को झेलनी पड़ रही आर्थिक मुश्किलें
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































