Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, बच्चों पर लुटाया स्नेह, ग्रामीणों को खेती के लिए किया प्रेरित

Published on: February 8, 2026
CM Yogi reached ancestral village Panchur
द देवरिया न्यूज़,पंचूर (पौड़ी गढ़वाल) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे के दौरान शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह गांव का माहौल खासा भावुक और उत्साहपूर्ण नजर आया, जब मुख्यमंत्री ने गांव के बड़े-बुजुर्गों का हालचाल जाना और बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया।

सुबह होते ही सीएम योगी गांव की गलियों में निकले। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी और एक बच्चे को गोद में लेकर स्नेहपूर्वक दुलार किया। मुख्यमंत्री का यह सरल और मानवीय रूप देखकर बच्चे भी पूरी सहजता से उनसे घुल-मिल गए। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। योगी आदित्यनाथ ने अपने परिजनों से भी मुलाकात कर सभी का कुशलक्षेम जाना। उनकी विनम्रता, सरलता और अपनापन देखकर गांव के लोग भाव-विभोर हो उठे।

गांव भ्रमण के दौरान एक मासूम बच्चे ने मुख्यमंत्री को फूल भेंट किया। बदले में सीएम योगी ने उसे खाने का सामान दिया। बच्चे ने वह सामान पास खड़े अपने दादा को सौंप दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए प्यार भरे शब्दों में कहा, “हम भी तेरे दादा लगते हैं।” यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए खास बन गया।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें गांव में रहकर खेतीबाड़ी और स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांवों की आत्मनिर्भरता ही देश की मजबूती की आधारशिला है। अपने पैतृक गांव में सीएम योगी का यह आत्मीय और सादा अंदाज लोगों के दिलों को छू गया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply