द देवरिया न्यूज़ ,तरकुलवा। पथरदेवा क्षेत्र में एटीएम से रुपये निकालने गई महिला ठगी का शिकार हो गई। उचक्कों ने झांसा देकर महिला का एटीएम कार्ड बदल डाला और खाते से 17 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैसे हुई ठगी
ग्राम सकतुआ निवासी रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। एटीएम कक्ष में पहले से ही दो युवक मौजूद थे। महिला के अनुसार, युवकों ने मदद करने के बहाने उनका कार्ड बदल लिया और उन्हें एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड थमा दिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने कार्ड को देखा तो असली कार्ड गायब था।
खाते से निकाले ₹17 हजार
महिला को थोड़ी देर बाद ही मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट मिला, जिसमें खाते से ₹17,000 निकाले जाने की सूचना थी। ठगी का एहसास होते ही वह तुरंत थाने पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि महिला की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उचक्कों की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़े : अमित शाह बोले – अगले तीन साल में भारत होगा ग्लोबल इनोवेशन रैंकिंग में टॉप 10 में, स्टार्टअप इंडिया बना रहा युवाओं को नौकरी देने वाला
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “पथरदेवा में एटीएम ठगी: महिला का कार्ड बदलकर 17 हजार रुपये उड़ाए”