Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भटौली बुजुर्ग में युवक ने की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम

Published on: September 7, 2025
young man in bhatauli old age
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के भटौली बुजुर्ग गांव में शनिवार दोपहर एक 28 वर्षीय युवक विक्रम पासवान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दोपहर लगभग तीन बजे की है, जब विक्रम ने कमरे की कटरैन में लगे लोहे के पाइप से साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम नशे की लत से जूझ रहा था और इसी कारण पारिवारिक विवाद भी अक्सर होते थे। विक्रम अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, सात वर्षीय पुत्र आयुष और पांच वर्षीय पुत्री अंशिका को छोड़ गया है। उनके नेत्रहीन पिता रमाशंकर, मां शकुंतला और तीन छोटे भाई—राजन, पप्पू और आदित्य भी परिवार में हैं। पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा यह परिवार अब एक और गहरे संकट में डूब गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रणजीत सिंह भदौरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। कारणों की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह, 54 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply