द देवरिया न्यूज़ : टाटा कंपनी ने भारत में अपनी बिल्कुल नई Tata Sierra को लॉन्च कर दिया है। मिड-साइज SUV सेगमेंट में आई यह कार दमदार फीचर्स और आकर्षक शुरुआती कीमत के चलते लॉन्च होते ही चर्चा में आ गई है। यह सीधे तौर पर मारुति सुजुकी की Grand Vitara को चुनौती देगी। नई Sierra लॉन्च होने के बाद ग्राहक यह जानने को उत्सुक हैं कि यह Grand Vitara से कैसे अलग और बेहतर है। आइए दोनों SUVs का पूरा कंपैरिजन जानते हैं।
कीमत: कौन है ज्यादा किफायती?
कार खरीदने वालों के लिए कीमत सबसे अहम होती है।
Tata Sierra की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। अन्य वेरिएंट्स की कीमत कंपनी जल्द बताएगी।
Grand Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होकर 19.72 लाख रुपये तक जाती है।
दोनों वाहनों की शुरुआती कीमतें काफी करीब हैं।
इंजन और पावर: कौन ज्यादा दमदार?
Tata Sierra
1498 cc, 4-सिलेंडर इंजन
105 bhp पावर
145 Nm टॉर्क
50 लीटर फ्यूल टैंक
Grand Vitara
1490 cc, 3-सिलेंडर इंजन
91.18 bhp पावर
122 Nm टॉर्क
45 लीटर फ्यूल टैंक
स्पष्ट रूप से Sierra पावर और फ्यूल टैंक क्षमता दोनों में आगे है।
डायमेंशंस: कौन है ज्यादा बड़ी और स्पेशियस?
Tata Sierra
लंबाई: 4340 mm
चौड़ाई: 1841 mm
ऊंचाई: 1715 mm
व्हीलबेस: 2730 mm
ग्राउंड क्लियरेंस: 205 mm
बूट स्पेस: 622 लीटर
Grand Vitara
लंबाई: 4345 mm
चौड़ाई: 1795 mm
ऊंचाई: 1645 mm
व्हीलबेस: 2600 mm
ग्राउंड क्लियरेंस: 210 mm
बूट स्पेस: 373 लीटर
डायमेंशंस में Sierra काफी आगे है और बड़ा बूट स्पेस भी देती है। हालांकि ग्रैंड विटारा का ग्राउंड क्लियरेंस थोड़ा बेहतर है।
टाटा सिएरा की प्रमुख खूबियां
नई Sierra अपने सेगमेंट में कई प्रीमियम फीचर्स लेकर आई है, जो इसे एक फीचर-लोडेड SUV बनाते हैं।
बड़ा और शानदार इंटीरियर
एक साथ तीन डिजिटल स्क्रीन (इंफोटेनमेंट + इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर + पैसेंजर स्क्रीन)
पैनोरमिक सनरूफ
LED लाइट्स
डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
अंडर-थाई सपोर्ट
डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम
वायरलेस चार्जर
ग्रैंड विटारा के फीचर्स
Grand Vitara भी अपने सेगमेंट में एक सुविधाजनक और सुरक्षित SUV मानी जाती है।
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
रियर पार्किंग सेंसर
60:40 स्प्लिट रियर सीट
की-लेस एंट्री
इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन
फैब्रिक अपहोल्स्ट्री
ABS, EBD, ESC, ब्रेक असिस्ट
चाइल्ड लॉक
6 एयरबैग्स
TPMS
360° कैमरा
इसे भी पढ़ें : नेहा सिंह राठौर को तलाश रही वाराणसी पुलिस:टीम लखनऊ पहुंची तो फ्लैट पर ताला मिला; 500 से अधिक शिकायतें
➤ You May Also Like
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “टाटा ने लॉन्च की नई Sierra SUV, Grand Vitara को मिलेगी कड़ी टक्कर—मिलिए फीचर्स, इंजन और कीमत के अंतर से”