Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

तरकुलवा : मामूली विवाद में खूनी झड़प, दो सगे भाइयों के परिवार भिड़े, बहू की इलाज के दौरान मौत

Published on: February 6, 2026
Tarkulwa Bloody clash over minor dispute
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के फरेनदहा गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट में छोटे भाई की बहू गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरेनदहा गांव निवासी बाबूलाल यादव और नर्सिंग यादव सगे भाई हैं। बाबूलाल अपने नए मकान के निर्माण के लिए पुराने घर से टोकरी में मिट्टी भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में छोटे भाई नर्सिंग यादव की भैंस बंधी हुई थी, जो बार-बार मिट्टी ले जाने वालों पर झपट रही थी।
बताया जा रहा है कि भैंस की रस्सी छोटी करने को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़कर मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान छोटे भाई नर्सिंग यादव और उनकी बहू सीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने सीमा की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। बहू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 17.14 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply