द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: अमेरिका की अगुवाई में शुरू की गई नई रणनीतिक पहल ‘पैक्स सिलिका’ से भारत को बाहर रखे जाने पर कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित, भरोसेमंद और नवाचार आधारित सिलिकॉन आपूर्ति श्रृंखला तैयार करना है। कांग्रेस का कहना है कि भारत का इसमें शामिल न होना न सिर्फ निराशाजनक है, बल्कि देश के रणनीतिक और आर्थिक हितों के खिलाफ भी है।
कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रामेश ने शनिवार को कहा कि यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि भारत इस अमेरिकी पहल का हिस्सा नहीं है, क्योंकि 10 मई 2025 के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों में तेज गिरावट देखी गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह खबर ऐसे समय आई है, जब प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में अपने “अच्छे मित्र” के साथ फोन पर बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया पर उत्साहपूर्वक साझा कर रहे थे।
जयराम रामेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की हाई-टेक आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका ने नौ देशों के साथ मिलकर ‘पैक्स सिलिका’ पहल शुरू की है। इस समूह में अमेरिका के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, ब्रिटेन, इजराइल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि अगर भारत इस समूह का हिस्सा होता, तो यह देश के लिए रणनीतिक, तकनीकी और आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद साबित हो सकता था। कांग्रेस के अनुसार, इस पहल में शामिल न होना भारत के लिए एक चूका हुआ अवसर है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ‘पैक्स सिलिका’ पहल का मकसद चीन पर निर्भरता घटाना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी उभरती तकनीकों के लिए जरूरी सामग्री और क्षमताओं की सुरक्षा करना और यह सुनिश्चित करना है कि सदस्य देश भविष्य की परिवर्तनकारी तकनीकों को विकसित और प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर सकें।
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले सियासी एकजुटता: महायुति फिर साथ, विपक्ष से सीधी टक्कर तय
➤ You May Also Like
















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “पैक्स सिलिका’ पहल से बाहर रहने पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर साधा निशाना”