Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का धमाका: 141 गेंदों पर दोहरा शतक, तोड़ा राहुल सिंह का रिकॉर्ड

Published on: October 28, 2025
Prithvi Shaw in Ranji Trophy

द देवरिया न्यूज़ : भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बल्ले से शानदार वापसी की है। चंडीगढ़ के खिलाफ एलीट ग्रुप बी मुकाबले की दूसरी पारी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उन्होंने मात्र 141 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ दिया। यह रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल सिंह का 143 गेंदों वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने 2023-24 सीजन में बनाया था।


वि शास्त्री के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ से आगे अब सिर्फ रवि शास्त्री हैं, जिन्होंने 1984-85 सीजन में 123 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था।
शॉ ने इससे पहले भी अपने विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 72 गेंदों में शतक पूरा किया था, जो रणजी इतिहास का छठा सबसे तेज शतक है।

यह प्रदर्शन उनके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं, और यह प्रदर्शन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

शास्त्री-तन्मय क्लब में शामिल हुए शॉ

पृथ्वी शॉ अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा लगाए गए तीसरे सबसे तेज दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस सूची में उनसे आगे सिर्फ —

  • तन्मय अग्रवाल (119 गेंदों में दोहरा शतक, 2024, अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ)

  • रवि शास्त्री (123 गेंदों में, 1985, बड़ौदा के खिलाफ) हैं।

महाराष्ट्र ने घोषित की पारी, चंडीगढ़ को मिला 464 रनों का लक्ष्य

महाराष्ट्र ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 359 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। पृथ्वी शॉ नाबाद 222 रन बनाकर लौटे।
उन्होंने अपनी पारी में 29 चौके और 5 छक्के लगाए।
टीम के लिए सिद्धेश वीर ने 62, ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 और अर्शीन कुलकर्णी ने 31 रन जोड़े।

पहली पारी में महाराष्ट्र ने 313 रन बनाए थे, जबकि चंडीगढ़ 209 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस तरह महाराष्ट्र को पहली पारी में 104 रनों की बढ़त मिली थी, जिसे शॉ की पारी ने अजेय बढ़त में बदल दिया।


घरेलू क्रिकेट में आत्मविश्वास की वापसी

यह पारी पृथ्वी शॉ के करियर के लिए अहम मानी जा रही है।
मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र टीम से जुड़े शॉ ने नए सफर की शुरुआत शानदार तरीके से की है। घरेलू क्रिकेट में उनकी यह लय अगर बरकरार रहती है, तो उनकी टीम इंडिया में वापसी की राह भी खुल सकती है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply