Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मोहन भागवत के ‘हिंदू नहीं तो दुनिया नहीं’ बयान पर मौर्य का पलटवार: बोले– दुनिया किसी एक धर्म पर नहीं चलती

Published on: November 25, 2025
Mohan Bhagwat's 'If not Hindu then the world'

द देवरिया न्यूज़/लखनऊ: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान—“हिंदू समाज रहेगा, अगर हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी”—ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। उनके इस बयान पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मौर्य ने भागवत के दावे को “पूर्णतः गलत” बताते हुए कहा कि “दुनिया न हिंदुओं के आने से शुरू हुई थी और न उनके जाने से खत्म होगी। दुनिया पहले भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी।”

मौर्य का पलटवार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि मोहन भागवत मानते हैं कि भारत एक अमर समाज है, तो फिर हिंदू राष्ट्र की मांग क्यों की जा रही है? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “क्या हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए?”

मौर्य ने व्यंग्य के लहजे में कहा—“अगर हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी—यह झूठ है। हां, अगर हिंदू नहीं रहेगा तो धर्म के नाम पर दुकान चलाने वालों का धंधा जरूर प्रभावित होगा।”

भागवत का बयान—हिंदू समाज ही मार्गदर्शक

शनिवार को मणिपुर दौरे पर आरएसएस सरसंघचालक भागवत ने कहा था कि धर्म का सही अर्थ और मार्गदर्शन दुनिया को समय-समय पर हिंदू समाज ने ही दिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक अमर सभ्यता है, जो न केवल हजारों वर्षों से जीवित है बल्कि भविष्य में भी दुनिया का मार्गदर्शन करेगी।

हिंदू केवल धर्म नहीं, सांस्कृतिक पहचान—भागवत

इससे पहले गुवाहाटी में भागवत ने कहा था कि जो कोई भारत पर गर्व करता है, वह हिंदू है। उनके अनुसार हिंदू शब्द धार्मिक नहीं बल्कि एक सभ्यतागत पहचान है। उन्होंने कहा कि भारत और हिंदू एक-दूसरे के पर्याय हैं और भारत को हिंदू राष्ट्र कहने के लिए किसी औपचारिक घोषणा की आवश्यकता नहीं।


इसे भी पढ़ें : CJI बनने से पहले बोले जस्टिस सूर्यकांत—”मुकदमों का बोझ कम करना पहली प्राथमिकता”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply