Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने वाले दो युवक गिरफ्तार

Published on: September 7, 2025
In Deoria Baravafat procession
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जनपद के खामपार थाना क्षेत्र में बारावफात के जुलूस के दौरान धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिसान अहमद और मोहम्मद सहाबुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जिसान अहमद बिहार के अररिया जिले का निवासी है, जो फिलहाल देवरिया के बखरी गांव में रह रहा था, जबकि सहाबुद्दीन वहीं का स्थानीय निवासी है।
दोनों पर आरोप है कि उन्होंने जुलूस के दौरान माइक और लाउडस्पीकर का उपयोग कर सार्वजनिक रूप से उत्तेजक भाषण दिए, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को मौके से ही हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ टिप्पणियों या भाषणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक सामग्री दिखाई दे, तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया है।

इसे भी पढ़े : पथरदेवा अंडर-14 महिला फुटबॉल विजेता टीम की खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply