द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में मईल थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की रात की है। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित राहुल अपने बुआ के बेटे संदीप के साथ बाइक से घर लौट रहा था। माड़ोपार गांव के पास सरकारी ट्यूबवेल के निकट कुछ लोगों ने टॉर्च दिखाकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने राहुल को घसीटते हुए उसके घर के पास ले गए। वहां उसे पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। इस हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
नामजद आरोपियों को पकड़ा
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मासूम राजा, महफूज आलम, खुशबू निशा, हनीफा, रुखसाना और अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरहज के सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई की गई। सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
इसे भी पढ़े : देवरिया: बसपा प्रतिनिधिमंडल ने मेहरौना पहुंचकर राजू पाल के परिजनों से की मुलाकात, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताई नाराजगी
➤ You May Also Like


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया: युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, छह आरोपी गिरफ्तार”