द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में सड़क सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। यह अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक जिलेभर में संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को एआरटीओ आशुतोष शुक्ला और टीएसआई की टीम ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई पेट्रोल पंप बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को पेट्रोल मुहैया करा रहे हैं, जो कि अभियान के नियमों का सीधा उल्लंघन है।
एआरटीओ ने ऐसे पंप कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देशों के तहत सभी पेट्रोल पंपों को आगामी 7 दिनों के भीतर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल – आपका जीवन है अनमोल’ का 10×5 फीट आकार का बैनर या होर्डिंग लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही पंपों पर सीसीटीवी कैमरे भी चालू अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में फुटेज का इस्तेमाल किया जा सके। इस अभियान की निगरानी और अनुपालन की जिम्मेदारी खाद एवं रसद विभाग को सौंपी गई है।
एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह कदम बेहद जरूरी है और इस दिशा में निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इसे भी पढ़े : फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और महिला कर्मचारी से मारपीट, बाइक और मोबाइल छीने
➤ You May Also Like

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































