Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में 20 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Published on: October 5, 2025
Continued since 20 hours in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले में पिछले 20 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल स्वयं सड़कों पर उतरीं और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। तेज बारिश के चलते जिले में जगह-जगह जलभराव हो गया है। कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ है, जबकि ग्रामीण इलाकों में कच्चे घरों को नुकसान पहुँचा है। शहर के मुख्य बाजारों और मोहल्लों में पानी भरने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर क्षेत्र और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों पर तुरंत पानी की निकासी कराई जाए। साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायत कर्मचारियों को नालियों की सफाई और पंपिंग सेट लगाकर जल निकासी कार्य शुरू करने के आदेश दिए।
डीएम मित्तल ने यातायात पुलिस को भी सख्त निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने पाए और अधिकारी स्वयं फील्ड में रहकर हालात की निगरानी करें।
स्थानीय नागरिकों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि प्रशासन इस संकट की घड़ी में पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में 120 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़क-जाम और बिजली आपूर्ति ठप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply