द देवरिया न्यूज़,आगरा : मंडलीय समीक्षा और भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम लगभग चार बजे आगरा पहुंचे। खेरिया हवाई अड्डे पर भाजपा के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
आयुक्त सभागार में मुख्यमंत्री आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की जाएगी।
करीब दो घंटे चलने वाली इस बैठक में एसआईआर की सुस्त प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी। सीएम योगी भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इसे भी पढ़ें : देवरिया में अनोखा मामला: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने अंबेडकर नगर जाकर उसी प्रेमी से करा दी शादी
➤ You May Also Like















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































