Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

किराए के कमरे में अकेले रह रहा था बास्केटबॉल खिलाड़ी, फंदे से झूलता मिला शव

Published on: July 29, 2025
alone in a rented room
द देवरिया न्यूज़ : गुलरिहा इलाके के संगम चौराहा स्थित शिवपुर सहबाजगंज में किराए के कमरे में रह रहे कुशीनगर के बास्केटबॉल खिलाड़ी आर्दश का शव रविवार को कमरे के अंदर फंदे से झूलता मिला। आशंका जताई जा रही है कि आदर्श ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस घटनास्थल देखकर गुलरिहा पुलिस को सूचना दी।
गुलरिहा पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पहली नजर में प्रेम प्रसंग और ऑनलाइन गेम की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस के जांच के बाद ही सही बात सामने आ पाएगी। जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के हाटा स्थित सिक्टा निवासी आदर्श सिंह (18) पुत्र सीताराम अपनी बहन निधि सिंह के साथ संगम चौराहा स्थित शिवपुर सहबाजगंज निवासी नीलम श्रीवास्तव के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। उसकी बहन फातिमा अस्पताल में नर्सिंग की पढ़ाई करती हैं।
जबकि, आदर्श एमपी इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई के साथ रेलवे स्टेशन स्थित रिजिनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल की प्रैक्टिस भी करता था। आदर्श की बहन निधि ने पुलिस को बताई कि वह दोनों रात 9:30 बजे खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। रात 11 बजे करीब नींद खुली तो उसके कमरे में जाकर देखा तो आदर्श मोबाइल में गेम खेल रहा था। उसे सोने की बात कर कर अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार की सुबह नींद खुली तो भाई की शव चद्दर के सहारे फंदे से लटक रही थी। रोते हुए मकान मालिक और अपने परिजनों को सूचना दी।

इसे भी पढ़े : जमीन विवाद में दरिंदगी: गाड़ी चलाने से रोका तो सेवानिवृत्त सैनिक की पीट-पीटकर हत्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

3 thoughts on “किराए के कमरे में अकेले रह रहा था बास्केटबॉल खिलाड़ी, फंदे से झूलता मिला शव”

Leave a Reply