द देवरिया न्यूज़ कुशीनगर : जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति और ऑपरेशन मजनू के तहत कुशीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला पटहेरवा क्षेत्र का है, जहां रवि पटेल नामक युवक को राह चलती महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली थीं। उसे तत्काल प्रभाव से हिरासत में लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, दूसरा मामला कप्तानगंज का है, जहां एक मुस्लिम युवती का दुपट्टा खींचने की कोशिश करने वाले अफरोज अंसारी को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में चल रहे इस विशेष अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। महिलाएं अब पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
एसपी ने आगे बताया कि अब तक 300 से अधिक मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
इसे भी पढ़े : काशी रुद्रास बनी यूपी टी-20 लीग सीजन 3 की चैंपियन, फाइनल में मेरठ को 8 विकेट से हराया
➤ You May Also Like









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































