Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत का मामला गरमाया, परिजनों ने की न्याय की मांग

Published on: August 15, 2025
woman after operation

द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के नूनखार थाना क्षेत्र के जुआफर गांव में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय बेबी खातून के रूप में हुई है। बुधवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे देवरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देर रात ऑपरेशन के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, गुरुवार तड़के करीब 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके वाले इसे दहेज हत्या का मामला बता रहे हैं, जबकि पिता का कहना है कि बेटी की मौत अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण हुई।

शादी को हुए थे तीन साल, पहले से एक बेटा भी

बेबी खातून की शादी 2021 में सिवान (बिहार) जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी रियाजुद्दीन खान ने देवरिया के जुआफर गांव निवासी लड्डन खान से की थी। दंपती का ढाई साल का एक बेटा है और बेबी दोबारा गर्भवती थी। बुधवार शाम जब उसे प्रसव पीड़ा हुई तो ससुराल वाले उसे देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मामला गंभीर बताते हुए तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। देर रात ऑपरेशन के दौरान बच्ची का जन्म हुआ, लेकिन बेबी की हालत बिगड़ती चली गई और गुरुवार भोर में उसकी मौत हो गई।

गांव लौटे शव को देख मचा कोहराम, मायके वालों ने लगाए आरोप

मौत के बाद ससुराल पक्ष शव को गांव लेकर आ गया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन इस बीच मृतका के मायके से लोग वहां पहुंच गए। मृतका की मां नूरतारा खातून ने आरोप लगाया कि बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। वहीं, पिता रियाजुद्दीन ने कहा कि बेटी की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई है और ससुराल वालों की इसमें कोई गलती नहीं है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर नूनखार थाना प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका के मायके पक्ष की ओर से एक युवक ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्थिति फिलहाल जांच के दायरे में है और सच्चाई सामने आने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


इसे भी पढ़े : देवरिया: रामपुर महुआबारी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सभी धर्मों के लोगों ने बढ़ाया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply