सपने में भगवान का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भगवान, संत या सिद्ध पुरुष का दर्शन होना आध्यात्मिक उन्नति का संकेत माना जाता है। ऐसे सपने बेहद व्यक्तिगत होते हैं और इन्हें सार्वजनिक करना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इन सपनों को दूसरों को बताने से साधना में बाधा आ सकती है और मन की एकाग्रता कम हो सकती है।
अशुभ संकेत देने वाले सपने
हर सपना शुभ नहीं होता। सपने में गिरना, दांत टूटना, खुद को रोते देखना या आग लगने का सपना देखना अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपनों को बार-बार दूसरों को बताने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इन्हें केवल गुरु या भरोसेमंद व्यक्ति से ही साझा करना उचित माना गया है।
पानी, कमल और गाय का सपना
सपने में साफ बहता पानी, कमल, गाय या हाथी का दिखना आर्थिक मजबूती और करियर में प्रगति का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे शुभ सपनों को दूसरों को बताने से नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो सकती है, जिससे मिलने वाला लाभ अटक सकता है। इसलिए इन्हें अपने तक ही सीमित रखना शुभ माना गया है।
सोना, चांदी और धन का सपना
स्वप्न शास्त्र में सोना, चांदी, धन और आभूषण देखने को अत्यंत शुभ संकेत माना गया है। ऐसे सपने अचानक धन लाभ, पद-प्रतिष्ठा और रुके हुए कामों में सफलता का संकेत देते हैं। मान्यता है कि इन सपनों को किसी से साझा करने पर उनका फल कमजोर पड़ सकता है, इसलिए इन्हें गुप्त रखना बेहतर होता है।
अशुभ सपना देखने के बाद क्या करें?
अगर आपने कोई डरावना या अशुभ सपना देखा है तो सुबह उठते ही उसे किसी को न बताएं। स्नान करके भगवान की पूजा करें और दान-पुण्य करें, जिससे सपने का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है। मंगलवार या शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना भी लाभकारी माना गया है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों को समझना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी यह जानना भी है कि किस सपने को साझा करना चाहिए और किसे अपने मन में ही रखना बेहतर होता है।