Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ट्रंप का बड़ा दावा: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में, देश से बाहर ले जाए गए

Published on: January 4, 2026
Trump's big claim Venezuela
द देवरिया न्यूज़,अमेरिका : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी एजेंसियों ने वेनेजुएला और उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस अभियान में राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है। यह कार्रवाई अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से की गई है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस पूरे ऑपरेशन को लेकर आगे और जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले पर आज सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।
इससे पहले समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने रिपोर्ट दी थी कि शनिवार तड़के वेनेजुएला की राजधानी में अचानक दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय समय के अनुसार रात करीब दो बजे शहर के कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। लोगों ने आसमान में नीची उड़ान भरते विमानों की आवाज भी सुनी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट में बताया गया था कि हालात को देखते हुए राष्ट्रपति मादुरो ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी थी। धमाकों के बाद कई इलाकों में लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए और आसमान की ओर देखते नजर आए। हालांकि उस वक्त धमाकों की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
अब ट्रंप के बयान के बाद इन घटनाओं को उसी कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव लंबे समय से चला आ रहा है, जो बीते कुछ वर्षों में और गहराया है।
सितंबर 2025 से अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। अमेरिकी बलों ने कैरिबियाई और पूर्वी प्रशांत महासागर में वेनेजुएला की कई नावों को निशाना बनाया। अमेरिका का दावा है कि इन नावों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी, जबकि वेनेजुएला ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया।
इसके अलावा अमेरिका ने कैरिबियाई सागर में अपने अत्याधुनिक युद्धपोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड की तैनाती की और हजारों सैनिकों को वेनेजुएला के आसपास तैनात किया। अमेरिकी प्रशासन ने वेनेजुएला के तेल पर प्रतिबंध लगाते हुए उसके तेल टैंकरों की जब्ती भी जारी रखी। ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि उन्होंने सीआईए को वेनेजुएला के खिलाफ खुफिया कार्रवाई की मंजूरी दे दी है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।
अब मादुरो की गिरफ्तारी के ट्रंप के दावे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें : सीसीटीवी फुटेज की मांग को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर जेल में अनशन पर, जमानत पर आज सुनवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply