Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भाटपार रानी में ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published on: September 7, 2025
Train in Bhatpar Rani
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जनपद के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में डीजे तृतीय वर्ष के छात्र सम्स परवेज उर्फ मुन्नू (21) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक मल्हना गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, सम्स परवेज शनिवार सुबह अपने घर से गोरखपुर जाने की बात कहकर निकला था। वह रेलवे ट्रैक के रास्ते भाटपार रानी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बल पर गांव की समिति के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान की गई। मृतक के पिता का नाम मुबारक अंसारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह, 54 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply