Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भटनी में ट्रेन से चोरी का सामान बरामद, रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

Published on: September 21, 2025
theft from train in bhatni
द देवरिया न्यूज़ भटनी। शनिवार देर रात रेलवे की सीआईबी (क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन नंबर 15204 में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। यह कार्रवाई नूनखार और भटनी रेलवे स्टेशन के बीच की गई।
गिरफ्तार युवक रेलवे में अप्रेंटिस
पकड़े गए आरोपी की पहचान राधव कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय का निवासी है। पूछताछ में पता चला कि वह लखनऊ स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मैकेनिकल विभाग में अप्रेंटिस फिटर के पद पर कार्यरत है।
AC कोच का सामान बरामद
आरोपी के पास से एसी कोच का चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। इसमें 6 चादरें, 6 तकिये के खोल, 3 एनईआर मार्का कंबल, 9 सफेद चादरें, 5 सफेद तौलिए और 8 कूड़ा रखने के प्लास्टिक गार्बेज बैग शामिल हैं। बरामद माल की कीमत करीब 5 हजार रुपये आंकी गई है।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में सीआईबी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव और सहायक उपनिरीक्षक अवनीश कुमार राय के साथ आरक्षी अनुराग प्रताप सिंह शामिल थे। आरपीएफ भटनी से आरक्षी प्रवीण कुमार मिश्र और रत्नाकर राय भी टीम का हिस्सा थे।
मुकदमा दर्ज, जेल भेजा गया
रेल संपत्ति अधिनियम की धारा 3 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। औपचारिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे वाराणसी जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े : महुआपाटन में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई से हड़कंप, सपा ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply