Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बीच सनी देओल संग ईशा–अहाना की खास मौजूदगी, बहन ने कहा—“आप बेस्ट हैं”

Published on: January 27, 2026
Sunny Deol amid the success of 'Border 2'
द देवरिया न्यूज़,मनोरंजन : बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। ‘धुरंधर’ के बाद यह फिल्म सफलता की एक और मजबूत कहानी लिखती नजर आ रही है। दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही तारीफों के बीच अब सनी देओल की बहन ईशा देओल ने भी फिल्म को लेकर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ की एक खास स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल अपनी सौतेली बहनों ईशा देओल और अहाना देओल से मिले। इस मौके पर तीनों ने पैपराजी के सामने साथ में पोज भी दिया। सनी देओल बीच में खड़े नजर आए, जबकि ईशा और अहाना उनके दोनों ओर मुस्कुराते हुए दिखीं। सनी ने दोनों बहनों के कंधे पर हाथ रखकर तस्वीरें खिंचवाईं। धर्मेंद्र के निधन के बाद यह पहला मौका था, जब देओल परिवार के सदस्य इस तरह सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए।

फिल्म देखने के बाद ईशा देओल ने सनी देओल को बधाई दी और ‘बॉर्डर 2’ की जमकर सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर सनी और अहाना के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। ईशा ने लिखा, “गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह जानकर बहुत खुशी हुई कि हमारे पापा को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा रहा है। बॉर्डर 2 अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर देखिए। हमने कल रात फिल्म देखी। सनी देओल, आप बेस्ट हैं।”

ईशा ने अपने पोस्ट में फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों और मेकर्स—अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और निधि दत्ता—की भी तारीफ की और उनके काम को ‘सलाम’ कहा। इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने भी प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया।

सोशल मीडिया पर सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ फिल्म की स्क्रीनिंग की झलक नहीं थीं, बल्कि उन चर्चाओं का भी जवाब मानी जा रही हैं, जो धर्मेंद्र के निधन के बाद अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर हो रही थीं। फैन्स का कहना है कि इन तस्वीरों ने साफ कर दिया कि देओल परिवार के बीच आपसी रिश्ते और बॉन्डिंग आज भी मजबूत है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में ‘बरगद मंथन’ संपन्न, देशभर के उद्यमियों और निवेशकों ने साझा किए अनुभव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply