द देवरिया न्यूज़ : खुखुंदू। भलुअनी ब्लॉक क्षेत्र के एक स्कूल में प्रार्थना के दौरान एक शिक्षक दो छात्रों का गर्दन पकड़ कर ऊपर-नीचे कर रहा है। सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल वीडियो में छात्रों के साथ शिक्षक के इस अमानवीय हरकतों से अभिभावकों में आक्रोश है। हालांकि, यह वीडियो कब की है और कहां की है, इसकी पुष्टि द देवरिया न्यूज़ एजेंसी नहीं करती है। बताते चलें कि भलुअनी ब्लाॅक क्षेत्र मेंं एक स्कूल नर्सरी से कक्षा आठ तक संचालित होता है। छात्रों के साथ अमानवीय हरकत करते शिक्षक का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखने के बाद अभिभावकों का कहना है कि यह न सिर्फ बच्चों की शारीरिक सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ सकता है। उधर, लोगों ने शिक्षक की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग करनी शुरू कर दी है। अभिभावकों का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक स्कूल प्रशासन ने शिक्षक पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
इसे भी पढ़े : पैसों के लिए पिता की हत्या, देवरिया में बेटे ने पेट में घोंपा चाकू
➤ You May Also Like









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































