द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव पर एक व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा है। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरापार में परमहंस प्रसाद की मौत छत पर सोते समय हुई। मृतक के परिजनों ने व्यास यादव और उनके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
सपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की साजिश है। व्यास यादव ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को इस मामले में बेवजह फंसाया जा रहा है।
मृतक के परिजनों के अनुसार, परमहंस प्रसाद का शव सुबह छत से नीचे लाया गया। व्यास यादव ने इन आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। सपा नेता ने न्यायपालिका और संविधान पर भरोसा जताते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी।
इसे भी पढ़ें : देवरिया में रोजगार मेला: 1032 में से 387 युवाओं को मिली नौकरी, 12 कंपनियों ने किया चयन
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “सपा जिलाध्यक्ष के परिजन पर हत्या का आरोप, व्यास यादव ने बताया साजिश”