Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रक्षा बंधन पर बहनों को मिला यात्रा का तोहफा, फ्री सेवा से खिले चेहरे

Published on: August 9, 2025
sisters on raksha bandhan
द देवरिया न्यूज़ :  रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार की सुबह से ही देवरिया में भाई-बहन के मिलन का सिलसिला शुरू हो गया। बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए उनके घरों की ओर रवाना हुईं, तो कई भाई भी अपनी बहनों से मिलने निकल पड़े। इससे रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार को देखते हुए यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दो से तीन गुना अधिक हो गई, जिससे परिवहन विभाग की तैयारियां नाकाफी साबित हुईं।
प्रदेश सरकार द्वारा इस बार भी रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। यह सुविधा 8 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि में महिलाएं, किशोरियां और युवतियां मुफ्त में सफर कर सकती हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभाग ने विशेष इंतजाम किए थे। कुछ अन्य मार्गों की बसों को मुख्य रूटों पर भेजा गया और मेन रूट पर चलने वाली बसों की फेरे भी बढ़ा दी गईं। शुक्रवार से ही लोग यात्रा पर निकलने लगे थे, और शनिवार सुबह से बहनें राखी लेकर भाईयों के घर की ओर रवाना होती दिखीं।

इसे भी पढ़े : देवरिया में करंट लगने से नानी और मासूम नाती की मौत, टेबल फैन बना हादसे की वजह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “रक्षा बंधन पर बहनों को मिला यात्रा का तोहफा, फ्री सेवा से खिले चेहरे”

Leave a Reply