Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल तीन दिन बंद

Published on: December 29, 2025
Severe cold in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को तीन दिनों के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संचालित स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 8 तक के विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। हालांकि इस दौरान शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों को अपने निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

अवकाश अवधि में शिक्षकों को यू-डायस से जुड़े कार्य, विभिन्न अनुदानों का नियमानुसार उपयोग, निर्वाचन से संबंधित एसआईआर कार्य तथा अन्य शासकीय दायित्वों का पालन करना होगा। इसके साथ ही, जनपद स्तर पर पहले से तय कार्यक्रम और ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और विद्यार्थियों को राहत मिली है, क्योंकि सुबह के समय अत्यधिक ठंड और कोहरे में बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो गया था।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


इसे भी पढ़ें : माघ मेला 2026 का लोगो: संगम, ज्योतिष और सनातन परंपरा की दिव्य ऊर्जा का प्रतीक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply