द देवरिया न्यूज़ : समाजवादी पार्टी के नेता संजय कुमार मल्ल को सोमवार सुबह पुलिस ने उनके कंठी पट्टी स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। वे गोरखपुर के गोलघर स्थित बाबू केदार सिंह स्मारक को बचाने के आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद संजय मल्ल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सरकार जितनी रोक लगाएगी, आंदोलन उतना ही तेज होगा। स्मारक को किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा।”
अचानक पहुंची पुलिस, समर्थकों को भी रोका गया
सुबह बघौचघाट थाना क्षेत्र की पुलिस अचानक उनके आवास पहुंची और उन्हें समर्थकों समेत घर के भीतर बैठा दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें आज घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। संजय मल्ल के साथ सुनील मल्ल, राकेश राय, दुर्गेश सिंह, कैलाशपति, रमाशंकर कुशवाहा, मुकेश सिंह और मुराद अहमद सहित दर्जनों समर्थकों को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।
“हिटलरशाही दिखा रही सरकार”: संजय मल्ल
सपा नेता ने कहा, “यह सरकार हिटलरशाही दिखा रही है। अब कोई व्यक्ति अपनी बात नहीं रख सकता। जो भी आवाज उठाएगा, उसके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर उसे चुप कराने की कोशिश की जाएगी। देश में भय और दमन का माहौल बन गया है।”
कोर्ट के आदेश पर होनी है स्मारक की कार्रवाई
गौरतलब है कि गोरखपुर के गोलघर में स्थित बाबू केदार सिंह स्मारक को तोड़ने का आदेश कोर्ट द्वारा जारी किया गया है। इस फैसले के विरोध में समाजवादी पार्टी और अन्य सामाजिक संगठनों ने सोमवार को आंदोलन की घोषणा की थी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं, आंदोलनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार दिया है।
इसे भी पढ़े : देवरिया: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में महिला की मौत, युवक पर गला दबाने का आरोप
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “गोरखपुर में स्मारक बचाओ आंदोलन में शामिल होने जा रहे सपा नेता संजय मल्ल हाउस अरेस्ट”