द देवरिया न्यूज़,संभल : एटीएम से छेड़छाड़ कर ग्राहकों के खातों से पैसे उड़ाने वाले एक शातिर अपराधी को संभल पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी एटीएम के कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट में लोहे की प्लेट फंसा देता था, जिससे पैसे निकालने आए ग्राहक के खाते से रकम कट जाती थी लेकिन कैश बाहर नहीं निकलता था। ग्राहक के चले जाने के बाद आरोपी उसी एटीएम में लौटकर फंसा हुआ कैश निकाल लेता था।
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































