Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सलेमपुर सीओ ने समय से पहले छोड़ी नौकरी: दीपक शुक्ला 2030 में होने वाले थे रिटायर, अब 31 अगस्त को लेंगे विदाई

Published on: September 1, 2025
Salempur CO time
द देवरिया न्यूज़ : सलेमपुर के क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला ने व्यक्तिगत कारणों से पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने का निर्णय लिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद वह 31 अगस्त को औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त होंगे। उनकी नियमित सेवानिवृत्ति वर्ष 2030 में निर्धारित थी। जौनपुर जनपद के मुगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौह गांव निवासी दीपक शुक्ला ने अपने लंबे पुलिस करियर में कई जनपदों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। कुछ माह पूर्व उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था। नियमानुसार परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं, जिसके बाद शासन ने उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान की।
दीपक शुक्ला को विभाग में एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सौम्य अधिकारी के रूप में जाना जाता रहा है। उनकी कार्यशैली ने न केवल अधीनस्थ अधिकारियों में सम्मान अर्जित किया, बल्कि आम नागरिकों में भी उनकी सकारात्मक छवि स्थापित की।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उनके सेवा-काल के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई देंगे।

इसे भी पढ़े : देवरिया पुलिस की सर्विलांस सेल को बड़ी सफलता, 156 गुमशुदा मोबाइल बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply