Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गांधी जी की पुण्यतिथि पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने बाँटा गुलाब संग निःशुल्क हेलमेट

Published on: January 31, 2026
Rotary on Gandhiji's death anniversary
द देवरिया न्यूज़,कसया : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की कड़ी में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा कसया के सुभाष चौक पर बिना हेलमेट जा रहे दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर निःशुल्क हेलमेट वितरित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके अहिंसा, जीवन सुरक्षा और मानव कल्याण के संदेश को समर्पित रहा। कार्यक्रम में साहिल बजाज एजेंसी टेकुआटार का भी सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यात्री कर अधिकारी, कुशीनगर श्री बलवंत सिंह ने रोटरी क्लब के इस जनहितकारी प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि हेलमेट के बिना वाहन चलाना अत्यंत खतरनाक है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही यात्रा करने की अपील की।

रोटरी क्लब के सह संरक्षक वाहिद अली एवं अन्यपदाधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से हेलमेट वितरित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट का नियमित उपयोग करें।
रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा विगत वर्ष भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत 50 हेलमेट वितरित किए गए थे तथा इस वर्ष भी इसी क्रम में 50 हेलमेट वितरित कर अभियान को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि हेलमेट जीवन रक्षक है और इसका प्रयोग हर दोपहिया चालक को अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर कसया पुलिस चौकी के उप निरीक्षक ब्रह्मदेव उपाध्याय, रोटरी क्लब के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, डॉ. जे.के. पटेल, सह सचिव सदरे आलम, सह कोषाध्यक्ष अमरेंद्र नारायण सिंह, निदेशक रंजीत श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, अखिलेश शर्मा, विजय सिंह, सरवरे आलम, शिवजी जायसवाल, सत्येंद्र राय, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह, आदिल खान, हेड कांस्टेबल मिथिलेश तिवारी, कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश चौहान, कांस्टेबल राजू, प्रवर्तन सिपाही चंद्रशेखर सिंह एवं अभिषेक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: बसडिला मैनुद्दीन में दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल वितरण, ग्राम प्रधान बसरे आलम शेख के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply