Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

त्योहारी सीज़न को लेकर डीआईजी एस. चन्नप्पा ने की अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

Published on: September 14, 2025
Regarding the festive season
द देवरिया न्यूज़ : गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने देवरिया पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सार्वजनिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, सर्राफा बाजार, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक में साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, लंबित विवेचनाएं और गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित अपराधियों पर कार्रवाई की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने सीमा क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और रात्रि गश्त बढ़ाने के आदेश दिए। यातायात प्रबंधन को लेकर डीआईजी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा। इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह समेत सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े : देवरिया: हाईटेंशन तार से मौत के मामले में बड़ा फैसला, बिजली विभाग देगा 5 लाख का मुआवजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply