Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

फिल्म ‘धुरंधर’ के दमदार ट्रेलर के पीछे 22 वर्षीय ओजस गौतम, रणवीर सिंह ने मंच पर लगाया गले

Published on: December 9, 2025
Powerful trailer of the film 'Dhurandhar'

द देवरिया न्यूज़,मनोरंजन : रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों से सजी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की सफलता के बीच अचानक ओजस गौतम का नाम सुर्खियों में है—वे वही युवा एडिटर हैं जिन्होंने इस फिल्म का ट्रेलर और टीजर एडिट किया है।

आदित्य धर भी कर चुके हैं ओजस की प्रशंसा

फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों ने इसकी एडिटिंग और शैली की तारीफ की। इसे इंडस्ट्री के बेहतरीन ट्रेलर कट्स में गिना गया। महज 22 वर्ष के ओजस इस प्रशंसा के असली हकदार हैं। ओजस, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साले हैं।

ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह ने लगाया गले

ओजस गौतम अभिनेत्री यामी गौतम के भाई हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान आदित्य धर ने ओजस का परिचय कराया और कहा, “ट्रेलर और टीजर पर मिली सराहना का बड़ा श्रेय इन्हें जाता है। मेरा 22 साल का डीए जिसने यह कट किया है।”
ओजस मंच पर आने में झिझक रहे थे, तो रणवीर सिंह खुद नीचे उतरकर उन्हें मंच पर लेकर आए और गले लगाया।

ओजस को लेकर आदित्य धर बोले—‘10 साल में बनेगा बड़ा डायरेक्टर’

अक्सर ट्रेलर एडिट करते समय फिल्म की कहानी का बड़ा हिस्सा उजागर हो जाता है, पर ओजस ने बड़ी चतुराई से प्लॉट को छिपाए रखा। आदित्य धर ने आगे कहा, “ओजस 2021 से मेरे साथ है। जब मैं ‘अश्वत्थामा’ को लेकर संघर्ष में था, तब भी यह मेरे साथ खड़ा रहा। ‘धुरंधर’ बनाने में इसकी जिद और भरोसे का बड़ा योगदान है। मुझे पूरा विश्वास है कि अगले दस सालों में यह देश का सबसे बड़ा निर्देशक बनेगा।”


इसे भी पढ़ें : नेहा सिंह राठौर का बयान: “न भागूंगी, न पीछे हटूंगी”, एफआईआर पर लखनऊ पुलिस को घेरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply