Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान में विवाद, जर्सी लॉन्च इवेंट रद्द; बॉयकॉट पर भी अटकलें

Published on: February 1, 2026
Pakistan before T20 World Cup 2026

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद में घिरता नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान पाकिस्तान टीम की वर्ल्ड कप जर्सी रिवील करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यह इवेंट 31 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच के दौरान आयोजित होना था, जिसे टॉस के बाद आयोजित किए जाने की योजना थी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ का हवाला देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस विशेष कार्यक्रम को अंतिम समय में रद्द करने का फैसला लिया। जर्सी लॉन्च के रद्द होने से अटकलें तेज हो गई हैं कि पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेना अब भी अनिश्चित बना हुआ है।

आज फरवरी को होगा अंतिम फैसला

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय 2 फरवरी को लिया जाएगा। हाल ही में इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच अहम बैठक भी हुई थी। बैठक के बाद भी पाकिस्तान की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।

बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान का रुख

इस पूरे विवाद की जड़ बांग्लादेश से जुड़ी है। दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के दौरान बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। इसके बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार कर दिया और अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग की।

आईसीसी ने बांग्लादेश की इस मांग को खारिज कर दिया और उनसे अपना रुख बदलने को कहा। बांग्लादेश के इनकार के बाद आईसीसी ने कड़ा फैसला लेते हुए उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।

बॉयकॉट की चेतावनी

आईसीसी के इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए आपत्ति जताई है। इसी वजह से अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार भी कर सकता है। जर्सी लॉन्च इवेंट का रद्द होना इन अटकलों को और मजबूत कर रहा है।

अब सभी की निगाहें 2 फरवरी पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगा या फिर क्रिकेट जगत को एक और बड़ा राजनीतिक-स्पोर्ट्स विवाद देखने को मिलेगा।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply