द देवरिया न्यूज़/नई दिल्लीः एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. उमर नबी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुसाइड बॉम्बिंग को शहादत बताने संबंधी टिप्पणी पर ओवैसी ने कड़ी निंदा की। दिल्ली के संदिग्ध डॉ. उमर नबी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आत्मघाती हमलों को उचित ठहराते हुए उनके समर्थन में तर्क देता दिखाई दे रहा है। वीडियो में उमर नबी सुसाइड बॉम्बिंग को ‘शहादत’ बताने और ऐसे हमलों को ‘गलत समझ लिया गया’ कहकर उन्हें जायज साबित करने की कोशिश करता नजर आता है।
इस्लाम में आत्महत्या हराम होने की बात दोहराते हुए ओवैसी ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या इस्लाम में एक गंभीर गुनाह माना गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धार्मिक सिद्धांत या वैचारिक सोच के तहत आम नागरिकों पर हिंसा की अनुमति नहीं दी जा सकती। ओवैसी ने यह भी कहा कि इस तरह के बयानों को न तो धर्म के नाम पर और न किसी विचारधारा के बहाने स्वीकार किया जा सकता है।
ओवैसी ने उमर नबी की दलीलों को खतनाक और भ्रामक करार देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की गलतफहमी की गुंजाइश नहीं है। उनके अनुसार, यह बयानबाजी सीधे-सीधे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सोच है और इसका किसी भी रूप में बचाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नबी की बातें इस्लाम की मूल शिक्षाओं के विपरीत हैं और साथ ही यह देश के कानूनों का भी स्पष्ट उल्लंघन है।
वीडियो में डॉक्टर उमर नबी यह तर्क देता दिखता है कि जिसे आम तौर पर आत्मघाती हमला कहा जाता है, उसे इस्लाम में शहादत के मिशन के रूप में समझना चाहिए। उसने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाइयों को लेकर कई तरह की बहसें और विरोधाभास मौजूद हैं। नबी का कहना था कि ऐसे ऑपरेशनों में व्यक्ति जानबूझकर तय समय और स्थान पर अपनी मौत स्वीकार करता है, यानी वह प्राकृतिक मृत्यु की अनिश्चितता को स्वयं समाप्त करता है।
इसे भी पढ़ें : JDU ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना, बीजेपी ने भी दोबारा दो उपमुख्यमंत्री तय किए
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































