Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया के कसया ढाले पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव, 50 हजार आबादी को बड़ी राहत

Published on: November 30, 2025
On Kasya Dhala of Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। कसया ढाले पर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बन जाने से करीब 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा, जबकि बिहार से आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही भी काफी सुगम हो जाएगी। सेतु निगम ने इसका प्रस्ताव भेज दिया है।
देवरिया के जिला बनने के बाद शहर ने तेजी से विकास किया। लगभग 80 वर्षों में शहर का आकार कई गुना बढ़ चुका है। कभी शहर के उत्तर हिस्से से गुजरने वाली रेलवे लाइन अब बढ़ती आबादी के बीचों-बीच आ गई है। रेलवे लाइन के उत्तर क्षेत्र में रामगुलाम टोला, सिंधी मिल कॉलोनी, गायत्रीपुरम समेत कई वार्ड विकसित हुए हैं, जिनमें 50 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं।
इन इलाकों के निवासियों को सब्जी खरीदने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए कसया रेलवे ढाला पार कर शहर में आना पड़ता है। इसके अलावा बिहार के भोरे, विजयीपुर और गोपालगंज के लोग भी बड़ी संख्या में इसी मार्ग से आवागमन करते हैं।
इस रेलवे लाइन पर अप और डाउन मिलाकर 30 से अधिक यात्री ट्रेनें गुजरती हैं। साथ ही पूरे दिन मालगाड़ियों की आवाजाही जारी रहती है। नतीजतन ढाला ज्यादातर समय बंद रहता है, जिससे यहां लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका असर स्टेशन रोड और भीखमपुर रोड पर गाड़ियों की भारी भीड़ के रूप में दिखाई देता है।
इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने स्टेशन रोड से भीखमपुर रोड तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए सेतु निगम से प्रस्ताव तैयार करवाकर शासन को भेजा है।
फ्लाईओवर पर लगभग 82 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी चौड़ाई 7.50 मीटर और लंबाई 641 मीटर होगी। इसमें लगभग 250 मीटर हिस्सा मिट्टी डालकर बनाया जाएगा और बाकी पुल पिलरों पर तैयार होगा। इसका आरंभ स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से होगा और अंत भीखमपुर रोड में संजय क्लाथ स्टोर के पास होगा।

इसे भी पढ़ें : लाल किले में गूंजेगी विश्व संस्कृति की धुन: दिसंबर में होगी अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक, भारत पहली बार करेगा ICH समिति की मेजबानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply