द देवरिया न्यूज़,पश्चिम बंगाल : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हिजाब विवाद अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींचा था।
इकबालपुर थाने में दर्ज हुई शिकायत
इकबालपुर के भुकैलाश रोड निवासी एसके सहजादा ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा है कि यह कृत्य जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक अशांति फैलने की आशंका पैदा हुई। शिकायतकर्ता ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया वीडियो बने शिकायत का आधार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के साथ तीन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के वीडियो लिंक भी संलग्न किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसने स्वयं को किस आधार पर पीड़ित बताया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायतकर्ता और डॉक्टर नुसरत परवीन या उनके परिवार के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं की है।
हिजाब विवाद के बाद पटना छोड़ चुका है परिवार
हिजाब विवाद के सामने आने के बाद डॉक्टर नुसरत परवीन का परिवार पटना छोड़ चुका है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, 17 दिसंबर को परिवार ने न्यू पाटलिपुत्र स्थित अपना फ्लैट खाली कर दिया था। साथ ही मोहिदीन एन्क्लेव स्थित उनका दूसरा आवास भी बंद पाया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में भी इस मामले को लेकर शिकायतें और विरोध दर्ज कराए जा चुके हैं। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई, रणथंभौर में समारोह की तैयारी
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































