Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भारत-जर्मनी रिश्तों में नई ऊर्जा, पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने ऐतिहासिक साझेदारी को दिया आधुनिक रूप

Published on: January 13, 2026
New energy in India-Germany relations
द देवरिया न्यूज़,अहमदाबाद। भारत और जर्मनी के बीच ऐतिहासिक और जन-जन से जुड़े रिश्तों को नई मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और मैडम कामा के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन महान व्यक्तित्वों ने भारत-जर्मनी संबंधों को बौद्धिक, आध्यात्मिक और स्वतंत्रता आंदोलन के स्तर पर गहराई दी। उन्होंने कहा कि आज उसी ऐतिहासिक जुड़ाव को आधुनिक और मजबूत साझेदारी में बदला जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री ट्रांजिट की घोषणा के लिए आभार जताया और कहा कि इससे दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और सहयोग और मजबूत होगा। उन्होंने गुजरात के लोथल में बन रहे नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में जर्मन मैरीटाइम म्यूजियम के सहयोग को ऐतिहासिक कदम बताया। साथ ही गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय और जर्मनी के बीच पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे सहयोग और नए एमओयू को दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं और उनकी दोस्ती का प्रभाव वैश्विक स्तर पर दिखता है। घाना, कैमरून और मलावी जैसे देशों में चल रही त्रिपक्षीय विकास परियोजनाओं को उन्होंने दुनिया के लिए एक सफल मॉडल बताया।

गर्मजोशी से अभिभूत हुए चांसलर मर्ज

गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में संयुक्त वक्तव्य के दौरान जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उनके गृह राज्य गुजरात बुलाया जाना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत-जर्मनी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। पीएम मोदी ने भी एशिया की पहली यात्रा में भारत आने के लिए चांसलर मर्ज की सराहना की।
इससे पहले दोनों नेताओं ने दिन की शुरुआत साबरमती आश्रम से की और साबरमती रिवरफ्रंट पर समय बिताया। अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत भी पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने साथ मिलकर की, जहां दोनों ने एक साथ पतंग उड़ाई। इसके बाद महात्मा मंदिर में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: सुभाष चौक पर युवक ने लगाया बैनर, मजार प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply