द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : लोकगायिका और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह मामला पहलगाम आतंकी घटना को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसके बाद नेहा सिंह राठौर पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।
इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए नेहा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है।
नेहा सिंह राठौर का बयान
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेहा सिंह राठौर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मेरी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इस बड़ी राहत के लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं।”
फिलहाल, मामले में आगे की सुनवाई बाकी है और सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें : जनसंख्या बयान पर ओवैसी का नवनीत राणा पर तंज, बोले– आठ या बीस बच्चे पैदा करने से कौन रोक रहा?
➤ You May Also Like








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































