Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सांसद/विधायक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं में खेल भावना जगाने की पहल

Published on: October 26, 2025
MPMLA game in Deoria
द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सांसद/विधायक खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे खेल को केवल जीत-हार के नजरिए से नहीं, बल्कि जीवन के संस्कार के रूप में अपनाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा छिपी होती है, जिन्हें मंच प्रदान करना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

प्रतियोगिता के संयोजक और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता न्याय पंचायत स्तर से लेकर लोकसभा स्तर तक आयोजित की जाएगी। फाइनल मुकाबला 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर होगा, जहां विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में छोटी निषाद, बालिका वर्ग में सुहानी वाल्मीकि विजेता रहीं। 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में प्रियंका, जबकि 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अमन प्रताप यादव ने बाजी मारी। कबड्डी सब जूनियर बालिका वर्ग का खिताब बगहा चौरी की टीम ने जीता।

कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रभाकर तिवारी, अभिषेक राय अंकुर, सुधीर श्रीवास्तव, मारकंडे शाही, जितेंद्र पांडे, आर.के. मिश्रा, विकास शुक्ला, पवन यादव, संगीता खरवार, श्रीराम हरिजन सहित सैकड़ों खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply