द देवरिया न्यूज़ : जिले में महुआडीह थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों की तस्करी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बेरमहिया पुल के पास नाकाबंदी कर एक पिकअप वाहन से 9 बोरी अवैध पटाखे बरामद किए। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष महुआडीह के नेतृत्व में यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन अवैध पटाखों के साथ क्षेत्र से गुजरने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने यूपी 57 बीटी 3194 नंबर की पिकअप को रोका और तलाशी ली। वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान विश्वजीत मद्धेशिया और विपीन मद्धेशिया के रूप में हुई है। दोनों कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4, चांदनी चौक के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यह पटाखे त्योहारों के दौरान अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।
विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में थाना महुआडीह में अपराध संख्या 208/2025 के अंतर्गत विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9B के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए वाहन और पटाखों को सीज कर लिया गया है।
त्योहारों से पहले सख्ती तेज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनज़र जिले में अवैध पटाखों की तस्करी और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस संबंध में लगातार गश्त और नाकेबंदी की जा रही है।
पुलिस का बयान
थानाध्यक्ष महुआडीह ने बताया,
“दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। अवैध पटाखों का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
महुआडीह पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि अवैध पटाखा तस्करों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसे भी पढ़े : जनता दर्शन’ में सीएम योगी ने सुनीं पीड़ितों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया के महुआडीह पुलिस ने पकड़ी 9 बोरी अवैध पटाखों की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार”