द देवरिया न्यूज़ लखनऊ। सआदतगंज इलाके में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां युवती के भाइयों और उनके साथियों ने बहन के प्रेमी की ईंट और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अली अब्बास निवासी हातानूर बेग के रूप में हुई है।
चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
अली अब्बास का आरोपी की बहन से चार साल से प्रेम संबंध था। हाल ही में दोनों ने शादी की इच्छा जताई थी। इसी मुद्दे पर बात करने अली सोमवार रात करीब डेढ़ बजे युवती के घर पहुंचा।
शादी की बात करने बुलाया, फिर हमला किया
आरोप है कि युवती के भाई हिमालय प्रजापति (26) ने अली को शादी की बात करने के बहाने घर बुलाया था। यहां पहले से मौजूद सोनू और सौरभ प्रजापति (30) के साथ मिलकर अली को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और ईंट से सिर पर कई वार किए।
अस्पताल में मौत, इलाके में तनाव
गंभीर रूप से घायल अली को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और मृतक के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई।
परिजनों और युवती का बयान
अली के पिता आरिफ जमीर, जो ई-रिक्शा चालक हैं, ने बताया कि उनका बेटा शादी की बात करने के लिए गया था। मृतक के जीजा कासिम ने कहा कि अली पर पीछे से हमला किया गया। वहीं, युवती ने भी पुलिस के सामने अपने भाइयों के खिलाफ बयान दर्ज कराया है।
एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
पुलिस ने पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी हिमालय और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सोनू की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक और परिवार पर पूर्व में मुकदमे दर्ज
मृतक अली पर सआदतगंज थाने में मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसके भाई अस्तर पर चार मुकदमे हैं और वह इस समय जेल में बंद है।
इसे भी पढ़े : अखिलेश यादव का हमला – “भाजपा-आरएसएस ने विदेश नीति को पहुंचाया गहरा नुकसान”
➤ You May Also Like









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “लखनऊ: बहन के प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार”