Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

Published on: February 5, 2026
Lucknow Famous poet Munavwar Rana
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, लगातार शारीरिक व मानसिक हिंसा और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो बच्चों की मां हिबा राना का कहना है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। कई बार बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश भी हुई। पीड़िता के अनुसार, ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा, जिससे उनका वैवाहिक जीवन लगातार तनावपूर्ण बना रहा।

9 अप्रैल की घटना ने बदली जिंदगी

हिबा राना के मुताबिक 9 अप्रैल 2025 को हुई घटना ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। आरोप है कि उस दिन पति ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। जब उनकी बहन आर्शिया राना उर्फ टीना उन्हें देखने ससुराल पहुंचीं, तो पति और अधिक उग्र हो गया। इसी दौरान पति ने तीन बार तलाक कहकर उन्हें घर से धक्का देकर निकाल दिया और दोनों मासूम बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया।

2013 में हुई थी शादी

पीड़िता ने बताया कि उनका विवाह 19 दिसंबर 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब, निवासी सकीरये हाउस, करीमगंज से हुआ था। शादी के समय पिता और परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। आरोप है कि विवाह में सोने-हीरे के आभूषणों के साथ करीब 10 लाख रुपये नकद दिए गए थे।

20 लाख रुपये और फ्लैट की मांग का आरोप

हिबा राना का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने 20 लाख रुपये नकद और एक फ्लैट की मांग शुरू कर दी। बच्चों और रिश्ते को बचाने के लिए मायके पक्ष ने कई बार समझौता करने की कोशिश की, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंचीं और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : संसद में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, डोकलाम मुद्दे पर रूल 349 समेत नियमों की चर्चा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply