Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लखनऊ में लिव-इन पार्टनर ने युवक का गला रेतकर की हत्या, दो बेटियों के सामने वारदात से सनसनी

Published on: December 9, 2025
Live-in partner in Lucknow
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के सलारगंज स्थित शिवम ग्रीन सिटी में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे युवक सूर्य प्रताप सिंह (32) की उसकी प्रेमिका रत्ना देवी ने धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी महिला रत्ना देवी को मौके से ही हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार रत्ना देवी और सूर्य प्रताप पिछले चार साल से लिव-इन में रह रहे थे। सूर्य प्रताप सिंह मूल रूप से देवरिया जिले के पर्शिया भीखा मरखड़ा गांव के निवासी थे। पिता नरेन्द्र सिंह मैक्स हॉस्पिटल गोमतीनगर में चालक हैं और परिवार जानकीपुरम सहारा स्टेट में रहता है। रत्ना देवी अपनी दो बेटियों 18 वर्षीय अनुष्का और 15 वर्षीय जानवी सिंह के साथ यहीं किराए पर सूर्य प्रताप के घर में रहती थी।
घटना के समय दोनों बेटियां भी घर में मौजूद थीं। वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक सूर्य प्रताप सिंह एवरेडी कंपनी में एग्जिक्यूटिव इंजीनियर थे। करीब 22 वर्ष की आयु में वह जानकीपुरम स्थित आकांक्षा कॉलोनी में रत्ना देवी की दोनों बेटियों को ट्यूशन पढ़ाने जाते थे, वहीं से दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं और रिश्ता लिव-इन तक पहुंच गया।
इधर पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और प्रेमिका रत्ना देवी के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में अनोखा मामला: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने अंबेडकर नगर जाकर उसी प्रेमी से करा दी शादी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply