Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में महिला गंभीर घायल

Published on: August 7, 2025
land dispute in deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में मंगलवार देर शाम भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक पक्ष के पुरुषोत्तम और कृष्ण मुरारी ने राजकुमारी देवी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित पक्ष की महिलाएं राजकुमारी देवी, स्नेहलता और अमरावती दरवाजे से कुछ सामान फेकने जा रही थीं। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विरोध करने लगे।
शुरू में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपितों ने चाकू निकालकर राजकुमारी देवी पर हमला कर दिया। स्नेहलता और अमरावती जब बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी धक्का-मुक्की में चोटें आईं। सूचना मिलते ही खुखुंदू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। राजकुमारी देवी की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुरुषोत्तम और कृष्ण मुरारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक रूप ले चुका है।

इसे भी पढ़े : देवरिया में सर्पदंश से मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में महिला गंभीर घायल”

Leave a Reply